
सासाराम (रोहतास)। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के अवसर पर कांग्रेस नेता रोहित पासवान ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशांत किशोर के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
रोहित पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशांत किशोर विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और बिहार के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। रोहित पासवान ने प्रशांत किशोर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल राजनीतिक कार्यकाल की कामना की।
- रिपोर्ट, तस्वीर :टिपु सुलतान





