विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से अब 30 दिनों में होगा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान

सासाराम (रोहतास)। विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को व्यवस्थित रूप से प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की है। सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोहतास से जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित पदाधिकारी जुड़े।

पोर्टल के माध्यम से संबंधित शिक्षण संस्थानों के वास्तविक विद्यार्थी ऑनलाइन निबंधन कर शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इनमें समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होना, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा में देरी, परिणाम का समय पर प्रकाशन नहीं होना, अनधिकृत शुल्क की वसूली, बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्याएं शामिल हैं।

विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा। अवकाश की स्थिति में शिविर अगले कार्य दिवस पर लगेगा। पहला शिविर 25 अगस्त से प्रस्तावित है। शिविर में प्राप्त शिकायतों के अंतिम निस्तारण के लिए अधिकतम 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिविर के दिन संबंधित संस्थानों में कियोस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय पदाधिकारी विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज कराने में सहयोग करेंगे। पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं आईटी प्रबंधकों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।

यदि कोई विद्यार्थी शिकायत के समाधान से असंतुष्ट रहता है, तो उसकी शिकायत की सुनवाई मुख्यमंत्री स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को राज्य-स्तरीय सहयोग शिविर में की जा सकेगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल एवं शिविर की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने, विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पोर्टल से संबंधित सहायता के लिए 1100 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Share
  • Related Posts

    प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता रोहित पासवान ने दी बधाई

    सासाराम (रोहतास)। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के अवसर पर कांग्रेस नेता रोहित…

    Share

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से अब 30 दिनों में होगा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान

    विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से अब 30 दिनों में होगा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान

    प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता रोहित पासवान ने दी बधाई

    प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता रोहित पासवान ने दी बधाई

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण