साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश, छात्रों ने पोस्टरों में दिखाई प्रतिभा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में बुधवार को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आईटी विभाग के छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभावी एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह, कुलसचिव प्रो. डॉ. आलोक प्रताप, सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के आरंभ में संकाय के डीन प्रो. डॉ. पंकज दशोरे ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा विषय पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मक भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज के डिजिटल युग में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, जो इंटरनेट से जुड़े उपकरणों, नेटवर्क और विभिन्न प्रणालियों को सुरक्षित रखने में सहायक है। इसके माध्यम से डाटा चोरी, वायरस एवं साइबर हमलों तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे खतरों से बचाव किया जा सकता है।

वक्ताओं ने साइबर सुरक्षा के प्रमुख उपायों की चर्चा करते हुए नेटवर्क सुरक्षा, एंडपॉइंट सुरक्षा, एप्लिकेशन सुरक्षा और क्लाउड सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं को मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने और उसे समय-समय पर बदलते रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध संदेशों और वेबसाइटों से सावधान रहने तथा अपने ऑनलाइन खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्रिय रखने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सतर्कता का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

Share
  • Related Posts

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    सासाराम (रोहतास)। शाहाबाद प्रक्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी अभियान के तहत इस वर्ष शाहाबाद महोत्सव का आयोजन…

    Share

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    सासाराम/डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के साथ रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश, छात्रों ने पोस्टरों में दिखाई प्रतिभा

    साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश, छात्रों ने पोस्टरों में दिखाई प्रतिभा

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई