जन सेवा समिति की नई कमेटी गठित, बबलू मद्धेशिया बने अध्यक्ष

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जन सेवा समिति, डिहरी-डालमियानगर को नई कार्यकारिणी मिल गई है। डालमियानगर के रतू बिगहा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम हुई समिति की पहली बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया। बबलू मद्धेशिया को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

समिति के निदेशक विकास कुमार ने बताया कि शिवानंद प्रसाद और रवि शंकर प्रसाद को उपाध्यक्ष, अरविंद भारती और पंकज रंजन को सचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार सिंह को कोर कमेटी प्रमुख तथा आशुतोष कुमार को कोर कमेटी उपप्रमुख बनाया गया।

धनंजय गुप्ता, पंकज नाग और श्रीराम साव को उप सचिव, राजू गुप्ता को टीम संयोजक, अरुण गुप्ता को मुख्य संरक्षक, अरुण तिवारी को प्रधान सचेतक तथा पंकज गुप्ता एवं पप्पू गुप्ता को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।

दीपक सिंह शक्ति को मुख्य प्रवक्ता, राजू सोनी को उपकोषाध्यक्ष सह सूचना अधिकारी, शशांक केतन को प्रिंट मीडिया प्रभारी, दीपक गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी, पिंटू कुमार को मुख्य तकनीकी सहायक, अनीश कुमार को तकनीकी सहायक, बबलू श्रीवास्तव को योजना मंत्री, आलोक सिंह को संगठन मंत्री, राजेश केशरी को व्यवस्था मंत्री तथा संजय सोनी को प्रचार मंत्री बनाया गया।

शत्रुघ्न कुमार वर्मा को मुख्य मार्गदर्शक, समीर दास को मार्गदर्शक तथा गोविंद ठाकुर को प्रवक्ता बनाया गया।

बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव के साथ अन्य सामाजिक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। निदेशक विकास कुमार ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है।

समिति की ओर से ठंड में कंबल वितरण, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज में सहायता सहित कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। नवरात्रि में भव्य प्रसाद वितरण के अलावा मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार को भोग के बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया जाता है।

Share
  • Related Posts

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    122 करोड़ का सासाराम बाइपास जनता को समर्पित, रोहतास में नई टाउनशिप और ‘जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ सासाराम (रोहतास) -टिपु सुलतान। रोहतास में आधारभूत संरचना, जल संरक्षण, पर्यटन और…

    Share

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बिहार के विकास की अगली तस्वीर युवाओं के हाथों से लिखे जाने की बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही है। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसा राज्य बनाने…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’