हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग के संयुक्त सचिव अनुराग रोहतगी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अनुराग रोहतगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़े की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल देश की राजभाषा ही नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी कार्मिकों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा सरकारी कामकाज में इसके उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग से राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत होती है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

हिंदी पखवाड़े के तहत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में अमित पाल, संजीत, सुनीता नेगी, प्रियंका सूर्यवंशी, अजय कुमार, मयंक आर्य, मोहम्मद तौफीक हुसैन, रूपेंद्र सिंह, अतुल, देव कुमार सैनी, अलका कुमारी, काव्य श्रीवास्तव, खुशी मीणा, मीनाक्षी सिंह, सूर्य प्रकाश थपलियाल एवं विजय कुमार झा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उर्वरक विभाग की उप-निदेशक (राजभाषा) विमला दहिया ने बताया कि पूरे पखवाड़े के दौरान हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यालयी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

  • पीआईबी, नई दिल्ली
Share
  • Related Posts

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षाभले ही नीट परीक्षा के शोर में यूजीसी नेट परीक्षा की गड़बड़ी का मामला दबा हुआ दिख रहा हो, लेकिन इसकी गंभीरता किसी…

    Share

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अभिनव कला संगम परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रोहतास के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था की सामाजिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह