छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय संवाद और सहयोग का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को रोहतास महिला कॉलेज समेत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा।


अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई और परीक्षा के अलावा छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, प्रशिक्षण, शैक्षणिक संसाधन, सरकारी योजनाओं तथा कौशल विकास से जुड़ी कई प्रशासनिक समस्याएं सामने आती हैं। विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम का उद्देश्य इन समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों और आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर दर्ज किया गया, ताकि संबंधित मामलों पर कार्रवाई की जा सके और उनकी प्रगति का अनुश्रवण भी संभव हो।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के उपनिदेशक डा. किशोर कुमार आनंद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत से हुई।


उपनिदेशक ने कहा कि विद्यार्थियों को छात्र जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सरकार कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर प्रतिबद्ध है। संबंधित संस्थानों में पंजीकरण, बैठक, आवेदन प्राप्ति, सहायता काउंटर, कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा तथा आवश्यक अभिलेखों के संधारण की व्यवस्था की गई है।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    पटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन ने बिहार लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा प्रकाशित राजभाषा हिंदी पत्रिका ‘विहार दर्शन’ के छठे संस्करण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच