जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत इस वर्ष 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। आचार्य पं. लालमोहन शास्त्री के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश के पंचांगों में 3 अक्टूबर को जितिया व्रत निर्धारित है। इस दिन माताएं अखंड उपवास रखेंगी।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर, शुक्रवार को नहाय-खाय होगा। सप्तमी तिथि शुक्रवार को मध्याह्न के बाद शुरू होगी। इसी दिन शेष रात्रि में करीब 4 बजे ओठगन देने की परंपरा है। इसके बाद व्रती अल्पाहार (सरगही) और जल ग्रहण कर सकती हैं।

3 अक्टूबर को प्रातः 9:53 बजे के बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 4 अक्टूबर को सुबह तक रहेगी। इस दौरान अखंड उपवास किया जाएगा। 4 अक्टूबर, रविवार को सुबह 7:37 बजे के बाद नवमी के प्रथम चरण में पारण करने की परंपरा बताई गई है।

आचार्य शास्त्री ने बताया कि जितिया के संबंध में सप्तमी-अष्टमी के संयोग को लेकर पंचांग और परंपरा में विचार किया जाता है। मिथिला में ओठगन तथा दाउदनगर क्षेत्र में पारण का विशेष महत्व माना जाता है। पारण के संबंध में सूर्योदय के बाद तथा नवमी तिथि के प्रथम चरण में पारण करने की परंपरा प्रचलित है। इस वर्ष नवमी क्षय तिथि होने के कारण पारण का समय विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है।

Share
  • Related Posts

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    सासाराम (रोहतास)। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित…

    Share

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आरा (भोजपुर)। शहीद कवि कैलाशपति सिंह के 84वें शहादत दिवस पर भोजपुर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान, भोजपुर के तत्वावधान में आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper