चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

दो छात्राओं का विदेश में पीएचडी के लिए चयन

लंढौरा/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल महाविद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं, कॉलेज की दो छात्राओं ने विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पिछले पांच वर्षों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट तथा गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

यूजीसी द्वारा घोषित नेट परीक्षा के परिणाम में राजनीतिक विज्ञान विभाग के कामेश्वर धीमान ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। पुस्तकालय विज्ञान विभाग की तमन्ना और आकाश कुमार ने भी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। वाणिज्य विभाग की रश्मि और हिना जहीर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, भूगोल विभाग के विपुल कुमार ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के करीब 60 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट तथा गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद से ही उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की बीकॉम की छात्रा प्रीतपाल कौर ने उच्च अध्ययन के लिए कनाडा में तथा इसी विभाग की छात्रा देवांशिका शर्मा ने इटली में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सफलताओं से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से इन मेधावी छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने नेट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को तैयार करने में योगदान देने वाले संबंधित विभागों के शिक्षकों की भी सराहना की।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले समारोह में सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”