डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

सासाराम (रोहतास)। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘संबल’, यूडीआईडी परियोजना, अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना और अल्पसंख्यक मेधावृति योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से समन्वय स्थापित कर शीघ्र अग्रसारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के संबंध में आम लोगों और पात्र लाभुकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र व्यक्तियों को आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. किशोर कुमार आनंद, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक, सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत इस वर्ष 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। आचार्य पं. लालमोहन शास्त्री के अनुसार…

    Share

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आरा (भोजपुर)। शहीद कवि कैलाशपति सिंह के 84वें शहादत दिवस पर भोजपुर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान, भोजपुर के तत्वावधान में आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper