आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

आरा (भोजपुर)। आरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने हाजीपुर रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग से मुलाकात की। शिष्टमंडल में पूर्व निगम पार्षद राजू मेहता और डॉ. जितेंद्र शुक्ल शामिल रहे।

शिष्टमंडल ने स्टेशन की यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं से जुड़ी 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा। इसमें प्लेटफार्म संख्या 4 पर निर्माणाधीन एस्केलेटर एवं लिफ्ट को शीघ्र चालू करने, सफाई व्यवस्था की पारदर्शी मॉनिटरिंग तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग प्रमुख रही।

इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया एवं वाहन स्टैंड को व्यवस्थित करने, स्टेशन परिसर में अवैध रूप से घूमने वाले जानवरों पर रोक लगाने तथा अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।शिष्टमंडल ने तेजस राजधानी, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, पटना-इंदौर एवं सीमांचल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का आरा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग भी रखी।

महाप्रबंधक श्री गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए ट्रेन ठहराव के लिए अनुशंसा करने की बात कही।

Share
  • Related Posts

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत इस वर्ष 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। आचार्य पं. लालमोहन शास्त्री के अनुसार…

    Share

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    सासाराम (रोहतास)। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026