भोजपुर के विरमपुर और मोहकमपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 82 किसानों को दी गई वैज्ञानिक जानकारी

पटना। खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से किसान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के विरमपुर एवं मोहकमपुर गांवों में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत दो किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 82 किसानों ने भाग लिया। इनमें विरमपुर के 40 तथा मोहकमपुर के 42 किसान शामिल थे।


कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.के. राय एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. काशीनाथ ने विशेषज्ञ के रूप में किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. सच्चिदानंद सिंह तथा उत्कर्ष फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक गौरव शंकर भी उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने तथा उत्पादन को टिकाऊ बनाने के लिए गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट और जैव उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की पद्धतियां अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक पशुपालन के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। किसानों को पशुओं के संतुलित आहार, हरे चारे के उत्पादन, खनिज मिश्रण, समय पर टीकाकरण एवं कृमिनाशन, रोग नियंत्रण, प्रजनन प्रबंधन और पशुशाला की स्वच्छता के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने फसल एवं पशुपालन को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए पशुओं के गोबर और मूत्र से जैविक खाद तैयार करने की विधियां भी समझाईं।

कार्यक्रम में किसानों ने व्यावहारिक जानकारियों में रुचि दिखाई। उन्होंने कृषि लागत कम करने और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए वर्मीकम्पोस्ट एवं जैव उर्वरकों जैसे प्राकृतिक कृषि आदानों को अपनाने में भी दिलचस्पी व्यक्त की।

Share
  • Related Posts

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत, आपसी परिचय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन…

    Share

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    सासाराम (रोहतास)। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी कई योजनाओं के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी