हुआ रावण वध-दहन और निकली महिषासुर मर्दिनी की झांकी

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। दुर्गापूजा अवकाश के पूर्व शैक्षणिक संस्था किड्स प्ले स्कूल और संत पॉल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल में रावण दहन का आयोजन किया गया। महिषासुर मर्दिनी और रावण वध की जीवंत झांकी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के अध्यक्ष एसपी वर्मा ने कहा कि हमें अपने भीतर के अहंकार का त्याग करना होगा, तभी जाकर कार्यक्रम की सार्थकता होगी। विद्यालय की सचिव वीणा वर्मा ने कहा कि यह बताने के उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कि भगवती ने महिषासुर का वध क्यों किया और रावण वध का क्या औचित्य है?

महिषासुर मर्दिनी की झांकी में ख्याति गुप्ता और प्रियांशु कुमार ने भूमिका की। घंटों कर चले मनमोहक कार्यक्रम के अंत में विशालकाय पुतले के जरिये रावण-दहन का कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के पांचवीं कक्षा के छात्र सिद्धार्थ सिन्हा की घोषणा (बुराई पर अच्छाई का परिणाम है रावण वध) हुई कि रावण वध के लिए हनुमान (आदित्य सिंह), राम (हर्ष राय), लक्ष्मण (ऋत्विक वर्मा), अंगद (आयुष), नल (कर्तव्य कौशल), नील (अविनाश) और जामवन्त (हर्ष राज) बानरी सेना (अरकान परवेज, यश शांडिल्य, सार्थक कुमार, सत्यम कुमार, नंदन, जितेन्द्र, शुभम, नैतिक, प्रत्युष, आशुतोष, आयुष वैभव, अंश वैभव, अंकित आदि) के साथ आगे बढ़े।
कार्यक्रम के लिए सुस्मिता दिक्षित, उप प्राचार्या प्रियंका शर्मा, शिक्षक-शिक्षिका मनीषा, तापस सेन गुप्ता, सुनीता सिंह, शिवानंद सौंडिक, अर्जुन कुमार आदि ने योगदान किया। मंच संचालन कक्षा छठवीं की छात्रा जिया सिंह और पांचवीं के छात्र सिद्धार्थ सिन्हा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या आराधना वर्मा ने किया।

 

कबड्डी : छात्राओं का गोल्डमेडल पर कब्जा, जाएंगी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में

पटना में ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित सीबीएसई कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में सासाराम के संत पॉल स्कूल के अंडर 17 आयु वर्ग में बालिका खिलाडिय़ों की टीम ने स्वर्णपदक जीता, जिसमें विद्यालय के छात्रों और छात्राओं के दस-दस खिलाडिय़ों की टीम कोच (पीटीआई) चंदन सिंह, सुजाता, सुधीर कुमार एवं चंद्रकांत के नेतृत्व में गई थी। विद्यालय की रिद्धि, सिद्धि, श्रेया, वृष्टि, शिवानी, नंदिनी एवं रिया गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने में सफल रहीं। इस स्कूल की छात्राओं की कबड़्डी टीम को सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया है।

(रिपोर्ट : अर्जुन कुमार, शिक्षक सह मीडिया प्रभारी, संत पॉल स्कूल)

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के रिश्ते की याद…

    Share

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष होलिका दहन 02 मार्च 2026, सोमवार की मध्यरात्रि 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच किया जाएगा। वसन्तोत्सव होली 04 मार्च 2026, बुधवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ