बलिगांव में एनएमसीएच की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर

अकोढ़ीगोला (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास जिले के अंकोढीगोला प्रखंड के बलिगांव में जमुहार स्थित नारायण चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल (एनएमसीएच) की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, मेडिसीन, चर्म रोग, नाक-कान-गला रोग आदि विभागों के के चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श किया। एनएमसीएच के पैथोलाजी विभाग की टीम ने पांच सौ से अधिक मरीजों के खून, पेशाब, ब्लडप्रेशर, आदि की विभिन्न तरह की जांच की। जांच में मोतियाबिंद के मरीजों का आपरेशन जमुहार स्थित अस्पताल में किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के संयोजन में मुखिया प्रतिनिधि संदीप चौधरी और अस्पताल के महाप्रबंधक उपेन्द्र कुमार सिंह ने अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

लांच हुई महिन्नदार की मिनी ट्रक फ्यूरिओ

डेहरी-आन-सोन (रोहातास)-कार्यालय प्रतिनिधि। महिन्द्रा ट्रक-बस डिवीजन के अधिकृत सर्विस सेन्टर प्रियदर्शी एग्रो इंटरप्राइजेज द्वारा ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिन्द्रा की फ्यूरिओ (मिनी ट्रक) लान्च किया गया। अधिकृत विक्रेता महारानी सर्विसेज के सीएमडी रविशंकर सिंह और मुख्य प्रबंध निदशक रविशंकर सिंह ने बताया कि महिन्द्रा फ्यूरिओ सबसे किफायती ट्रक है, जिसमें पाच वर्ष की गारण्टी है। प्रियदर्शी एग्रो इंटरप्राइजेज के मुख्य प्रबध निदेशक नन्दकुमार सिंह ने कहा कि महिन्द्रा कंपनी अपनी गाडिय़ों की गुणवत्ता बनाए हुए है। समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत प्रियदर्शी एग्रो के एमडी धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर महिन्द्रा कंपनी के एबीएम अभिषेक दुबे भी मौजूद थे।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता