सीबीएसई : संस्कार विद्या और विवेकानंद विजन का अगली कतार का दबदबा बरकरार

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। दाउदनगर के सुधांशु सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रों में औरंगाबाद जिला-टापर और जम्होर गांव की अंजलि कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्राओं में जिला-टापर का स्थान बनाया है। दाउदनगर के विद्या निकेतन विद्यालय समूह के स्कूल संस्कार विद्या और विवेकानंद विजन विद्यालय समूह के स्कूल विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा परिणाम में अगली कतार में होने का दबदबा कायम रखा है।

परीक्षा परिणाम में सौ फीसदी सफलता
विद्या निकेतन विद्यालय समूह के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय समूह निरंतर प्रगति पर है और परीक्षा परिंणाम में हर वर्ष अपना पिछला रिकार्ड तोड़ रहा है। यह गति बनी रहे, इसके लिए हम विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन और विद्यार्थियों के स्तर पर संतुलित संयोजन कर निरंतर प्रयत्नशील हैं। बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित इस विद्यालय ने बारहवीं सीबीएसई परीक्षा में दाउदनगर में अपना स्थान अगली कतार में बनाया। अब सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में भी हाईट-स्कोर बनाया है। परीक्षा में 504 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सभी सफल रहे।

भविष्य में भी बना रहेगा हाईट-स्कोर
विद्या निकेतन विद्यालय समूह के सीईओ आनंद प्रकाश के अनुसार, संस्कार विद्या के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 67 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किया है। सात विद्यार्थियों ने तो गणित में सौ में सौ अंक, 25 विद्यार्थियों ने विज्ञान में सौ में 99 अंक और 17 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में सौ में 99 अंक प्राप्त किया है। संस्कार विद्या के छात्र नवनीत कुमार ने 94.4 प्रतिशत, अभिनव आनंद ने 94.2 प्रतिशत और सुरूचि ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा प्राची कुमारी ने 93 प्रतिशत, वीणा कुमारी ने 92.2 प्रतिशत, आस्था अग्रवाल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विद्या निकेतन विद्यालय समहू के डिप्टी सीईओ विद्या सागर, संस्कार विद्या के प्राचार्य सूर्यमोहन दास, उप प्राचार्य एके मिश्रा ने विद्यार्थियों की सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं और इस हाईट-स्कोर को भविष्य में बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

 

सफलता की ऊंचाई की ओर अग्रसर विवेकानंद विजन

दाउदनगर में यारी स्थित विज्ञानिका नगर परिसर में स्थित विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल की छात्रा पूजा कुमारी ने 94.8 प्रतिशत, पंकज कुमार ने 94.4 प्रतिशत, ईशाश्री ने 92.2 प्रतिशत, हर्ष राज ने 92 प्रतिशत और जयकुमार गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया है। विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. शंभूशरण सिंह, प्राचार्य अभिजीत घोष और प्रबंधक अजीत कुमार स्कूल के विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा है कि अपनी विजन और सतत श्रम से विवेकानंद विजन स्कूल लगातार सफलता की ऊंचाई की ओर अग्रसर है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर