चित्र-प्रतिबिंब : किसी बिक्री के लिए नहीं, जनता की आत्मा की आवाज है वोट

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। वोट इज योर व्यायस, नाट फार सेल। 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के आलोक में इस नारा को संतपाल स्कूल के बच्चों ने कल्पना के पंख लगाकर नई उड़ान दी और उसे सासाराम अनुमंडल के एसडीएम कार्यालय कक्ष की दीवार पर अपनी तूलिकाओं के रंग भरकर चित्ताकर्षक चित्र के रूप में प्रतिबिंबित किया। सदर एसडीओ राज कुमार गुप्ता ने चित्र बनाने वाले संतपाल स्कूल के विद्यार्थियों कृतिका सुहानी, विश्वजीत कुमार पटेल ध्रुव (वर्ग आठ) और सामथ्र्य राज, वैभव कुमार (वर्ग नौ) के दल को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। यह नारा संतपाल स्कूल के चेयरमैन डा एसपी वर्मा ने स्कूल के बच्चों को देते हुए कहा कि वोट ब्रिकी के लिए नहीं होता बल्कि वह जनता की आत्मा की आवाज होता है। ब्रिकी का रूप भौतिक या मुद्रागत ही नहींहोता, बल्कि भावनात्मक भी होता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान में अधिकाधिक भागीदारी की अपील मतदाताओं से की है।

छुट्टी के प्रशासनिक आदेश पर प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन सहमत

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में निजी विद्यालयों में भी बढ़ती गर्मी के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश होने को लेकर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने आपातकालीन बैठक बुलाकर अपनी सहमति जाहिर की। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री डाक्टर एसपी वर्मा ने बैठक में सभी निजी विद्यालयों में 13 मई से 12 जून तक ग्रीष्म अवकाश की घोषणा की। बैठक में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, महामंत्री समरेंद्र कुमार समीर, सुनील कुमार, जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, सचिव संग्राम कांत आदि जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंडों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

 

नियोजित शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुखद

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) की औरंगाबाद जिला कमेटी के सचिव सत्येन्द्र कुमार ने नियोजित शिक्षकों के लिए समान काम, समान वेतन पर सुप्रीम कोर्ट के सहमत नहींहोने वाले फैसले को दुखद बताया है। सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि महासंघ (गोप गुट) नियोजित शिक्षकों के साथ खड़ा रहेगा और आगे भी उनके संघर्ष का सहभागी बना रहेगा।
सत्येंद्र कुमार ने शिक्षकों को कोर्ट-कचहरी का चक्कर छोड़कर आगे के संघर्ष के लिए कमर कसने का आह्वान किया और बताया कि इतिहास गवाह, बिहार के शिक्षक कर्मचारियों को आज तक जो कुछ हासिल हुआ, वह संगठन की ताकत के बल पर हासिल हुआ है। शिक्षक संगठन आपसी प्रतिद्वंद्विता का परित्याग कर, वर्ग, जाति का भेदभाव भूलकर व्यापक शिक्षक हित में एक मंच पर आएं। राज्य सरकार पर कारगर दबाव बन सके।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम