मानव सेवा संस्थान की सक्रियता, घायल युवक का कराया गया इलाज

आरा (भोजपुर)। शहर के करमन टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई। एक अज्ञात, लावारिस और असहाय युवक दोनों पैरों से गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे कूड़े के ढेर के नीचे पड़ा अंतिम सांसें गिन रहा था। वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ था, लेकिन हजारों लोग वहां से गुजरते रहे—कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

इसी दौरान किसी जागरूक व्यक्ति ने मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दीपक कुमार अकेला को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दीपक कुमार अपने सहयोगी मनी साई (ट्री मैन) के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को रिक्शे से मॉडल सदर अस्पताल, आरा के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया।

अस्पताल के डॉक्टरों के अथक प्रयास और सफल ऑपरेशन के बाद युवक के गहरे जख्मों का इलाज किया गया। ड्रेसिंग, मरहम-पट्टी के साथ उसे नहलाकर नए कपड़े पहनाए गए और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई। इस सेवा भाव ने एक बार फिर समाज में इंसानियत की जीवित मिसाल पेश की।

इस मौके पर दीपक कुमार अकेला ने कहा,”गरीब और लावारिस लोगों में ही ईश्वर का वास होता है। उनकी सेवा ही सच्ची मानवता है। घायल व्यक्ति का उपचार कर उसे नई जिंदगी देना सबसे बड़ा पुण्य है।”

उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से हजारों जरूरतमंद और लावारिस लोगों का इलाज कराकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं।

इस नेक कार्य में बरमेश्वर सिंह बेहरा (पैक्स अध्यक्ष), सोनू कुमार, प्रशांत सिंह, मनी साई, महाप्रभु कन्हैया सिंह, धीरज कुमार स्वर्णकार, प्रभात कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन