अकस ने आयोजित की रक्तदान शिविर


डेहरी-आन-सोन  (रोहतास)  कार्यालय प्रतिनिधि । जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन देश के जानी मानी हिंदी समाचार समूह पंजाब केसरी के संस्थापक स्वर्गीय लाला जगत नारायण की 43 वें पुण्यतिथि पर जिले प्रतिष्ठित चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमुहार के प्रतिनिधित्व में आयोजन संपन्न हुई। रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनव कला संगम के निदेशक संजय सिंह बालाजी एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उसके बाद पंजाब केसरी समूह के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

अभिनव कला संगम द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से कई लोगों ने अपना अपना रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। वहीं अभिनव कला संगम की ओर से मिथिलेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, विजय कुमार नाग, संजय कुमार अग्रवाल, मनीष प्रसाद, बृजेश मिश्रा सहित समाज की ओर से दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शामिल नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से भूपेंद्र नारायण सिंह, डॉ. संजीव कुमार पाराशर संस्था की ओर से निर्देशक संजय सिंह बाला, सचिव नंदन कुमार, रविकेश उपाध्याय, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, विजय चैरसिया, कीर्तन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, संतोष सिंह, मोहम्मद शादाब सिद्दीकी, उमेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनिकेत कुमार उर्फ मनीष, संजय कुमार अग्रवाल, मनीष प्रसाद, बृजेश मिश्रा सहित कई रक्त वीरों ने अपना अपना रक्तदान किया।

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति