
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के डीन-सह-विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी को शिक्षा, शोध, अकादमिक नेतृत्व एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 25 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित द लीला पैलेस में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
एक्सेंट इंफो मीडिया पब्लिकेशन की ओर से प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के माध्यम से शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व, नवाचार और प्रभावशाली योगदान के लिए चयनित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है।
प्रो. द्विवेदी ने उच्च शिक्षा, शिक्षण, शोध, अकादमिक प्रशासन, पाठ्यक्रम नवाचार और तकनीक आधारित शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है। सम्मान मिलने पर उन्होंने इसे अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों, मार्गदर्शकों और विश्वविद्यालय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
इस उपलब्धि पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय और फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





