आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आयोजित रिफॉर्म उत्सव-सह-हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत सोमवार को आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अंतिम अक्षर से गीत गाना, गीत पहचानना, त्वरित उत्तर देने के साथ हिंदी फिल्मों और प्रमुख फिल्म पुरस्कारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने सभी चरणों में उत्साह और तत्परता के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. कमल शर्मा, प्रभागाध्यक्ष, डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक और श्री उमेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ तकनीकी सहायक (हिंदी अनुवादक) शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता, त्वरित उत्तर देने की क्षमता और टीम भावना की प्रशंसा की।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को हिंदी से सहज रूप से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। रचनात्मक और सहभागितापूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संचार कौशल और टीम भावना को मजबूत करने के साथ सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाते हैं।

बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 29 सितंबर 2026 को आयोजित समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित