दूरसंचार विभाग द्वारा ‘संचार मित्र योजना’ के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की पहल

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दूरसंचार विभाग, बिहार एलएसए ने संचार मित्र योजना के माध्यम से आम नागरिकों को दूरसंचार से जुड़ी सेवाओं, सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूक करने की पहल की है।

इस योजना के अंतर्गत हाल ही में देशभर के 28 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में 100 5जी लैब स्थापित किए गए हैं। इन संस्थानों से चयनित 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को संचार मित्र के रूप में नियुक्त किया गया। बिहार राज्य से कुल 6 संचार मित्रों का चयन हुआ, जिनमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा; आईआईटी पटना और एनआईटी पटना से दो-दो छात्र शामिल हैं।

बिहार एलएसए के मार्गदर्शन में इन संचार मित्रों ने मोबाइल धोखाधड़ी, उपयोगकर्ता सुरक्षा और दूरसंचार विभाग की पहलों के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में सराहनीय भूमिका निभाई। इसके साथ ही नागरिकों को संचार साथी पोर्टल की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

विशेष रूप से, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्र राहुल रंजन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें नई दिल्ली में आयोजित आईटीयू डब्ल्यूटीएसए 2024 कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यकाल की समाप्ति पर दूरसंचार विभाग, बिहार एलएसए द्वारा सभी छह संचार मित्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। तकनीकी क्षेत्र में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक प्रेरणादायक पहल है।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच