25-26 नवंबर को आयोजित होगा बिहार संवाद कार्यक्रम

जदयू कार्यकर्ता बैठक

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। पुरानी जीटी रोड स्थित कुशवाहा भवन के सभागार में बुधवार को रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। इस बैठक का उद्देश्य आगामी 25-26 नवंबर को सासाराम में आयोजित बिहार संवाद कार्यक्रम को सफल बनाना और आगामी 7 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 25-26 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में रोहतास जिले में विधानसभा क्षेत्र वार बिहार संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस बिहार संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य समय के साथ-साथ समाज का समग्र विकास करना और समाज के प्रत्येक तबके को समाज के मुख्य धारा में लाकर सबसे जोड़ना है। यह बिहार संवाद का कार्यक्रम सासाराम के पटेल धर्मशाला में उक्त तिथियां को आयोजित किया जाएगा तथा इसमें पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र वार आकर वक्ताओं को सुनें और अपने विचारों को भी रखेंगे। इस बिहार संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार को प्रगति के मार्ग पर आगे की ओर ले जाने वाले विषयों पर विचार विमर्श करना और बुद्धिजीवियों एवम युवाओं तक अपनी बातो को पहुँचाना होगा।

बैठक में श्याम बिहारी राम, अमरेश चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, बृजनन्दन सैनी, शोभा चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, धनंजय पटेल, अलख निरंजन, संगीता सिंह, उषा पटेल, बनारसी पटेल, सीमा सिंह, नीलम पटेल, राजेश सोनकर, अभिषेक पटेल, रमाकांत पटेल, जमालुद्दीन सिद्दीकी अनिल सिंह,धर्मेंद्र कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, रूपेश चंद्रवंशी, विजय चौधरी, अरुण सोनी, जयशंकर पटेल, वीरेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र खरवार, मोदनारायन पटेल, विनोद पाल, वीरेंद्र चौधरी, अरुण सोनी, उषा कुशवाहा, रवि पटेल, रूना देवी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’