व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में हुई थी आभूषण कारोबारी सूरज की हत्या

उद्वेदन करते रोहतास एसपी रौशन कुमार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। गत अगस्त माह में जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में स्वर्ण व्यवसाय सूरज कुमार की हत्या प्रतिस्पर्धा में की गई थी। इसका सफल उद्भेदन कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए एसपी रौशन कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गत 22 अगस्त को बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर बाजार के आभूषण व्यवसायी सूरज कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस बीच पश्चिमी उच्च स्तरीय नहर पथ पर उजले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस कांड के उद्वेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ सासाराम एक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त सुरेश कुमार चौरसिया ग्राम लखनु सराय थाना सासाराम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सुरेश कुमार ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए साजिश के संबंध में खुलासा करते हुए बताया कि स्वर्ण व्यवसाय सूरज कुमार की हत्या के लिए प्रदीप कुमार सोनी ग्राम व थाना दरीगांव द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रकम मेरे गिरोह को दिया गया था। एसपी के अनुसार सुरेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक सूरज कुमार का ज्वेलर्स की दुकान आलमगंज बाजार में ही प्रदीप सोनी की दुकान के बगल में है।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’