डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। पटना स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर हुई मुलाकात के दौरान सांसद ने डेहरी और दाउदनगर को जिला बनाने सहित विभिन्न मांगों से संबंधित अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय का शीघ्र निर्माण कराने और करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी सोन नहर प्रणाली के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सांसद ने कहा कि वर्ष 1874 में निर्मित सोन नहर प्रणाली से बिहार के आठ जिलों में धान, गेहूं सहित विभिन्न फसलों की सिंचाई होती है। लंबे समय से मरम्मत और आधुनिकीकरण के अभाव में नहर प्रणाली के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। दूसरी ओर बाणसागर और रिहंद बांध के निर्माण के बाद सोन नदी में पानी की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है। ऐसे में इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण और सोन नहर प्रणाली का सुदृढ़ीकरण आवश्यक हो गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नवीनगर स्थित दोनों थर्मल पावर प्लांटों को भी सोन नदी के पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए सिंचाई के साथ औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए सोन नदी के जल का बेहतर प्रबंधन जरूरी है। इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ जल प्रबंधन की समस्या का भी समाधान हो सकता है।

नौहट्टा से नासरीगंज तक क्षेत्र को शामिल करने की मांग

सांसद ने नौहट्टा से नासरीगंज तक के सोन तटवर्ती क्षेत्रों को शामिल करते हुए डेहरी को नया जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए डेहरी को जिला का दर्जा मिलना जरूरी है।

इसी क्रम में उन्होंने दाउदनगर, ओबरा, हसपुरा और गोह प्रखंडों को मिलाकर दाउदनगर को मुख्यालय बनाते हुए नया जिला गठित करने की मांग भी की। इसके अलावा पुनपुन नदी पर दो नए पुलों के निर्माण तथा बाढ़ से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति देने की मांग उठाई।

सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह उर्फ पिंटू सिंह भी मौजूद थे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर :अतुल कुशवाहा
Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र