एसडीएम नीलेश कुमार के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच, एक सील

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर बुधवार को डेहरी में प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने शहर के तीन निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की।

टीम ने पाली रोड स्थित मां देवी अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की तो वहां कोई चिकित्सक अथवा कर्मी मौजूद नहीं मिला। पूछताछ में बताया गया कि केंद्र के सभी स्टाफ चले गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने केंद्र को तत्काल सील कर दिया।

इसके अलावा टीम ने न्यू आदित्य अल्ट्रासाउंड और रॉयल अल्ट्रासाउंड, पाली रोड स्थित केंद्रों की भी जांच की। जांच के दौरान दोनों केंद्रों पर चिकित्सक मौजूद नहीं पाए गए। हालांकि उपस्थित कर्मियों ने क्लीनिक से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिनकी प्रशासनिक टीम द्वारा जांच की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच के बाद यदि किसी केंद्र के कागजात नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    सासाराम (रोहतास)। बिहार सरकार एवं बिहार तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित चौथी राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल, सासाराम…

    Share

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    पटना। रिफॉर्म उत्सव के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

    चमन लाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण