डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर को पुनः औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने, डेहरी को जिला बनाने और रोहतास में स्वीकृत एम्स का निर्माण डेहरी में कराने सहित क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के सामने रखी गई हैं। विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर इन मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।


विधायक ने कहा कि डेहरी-डालमियानगर कभी औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता था। क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को फिर से बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और हजारों युवाओं को लाभ मिल सकता है। उन्होंने डेहरी को जिला बनाने की जनता की वर्षों पुरानी मांग पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।


उन्होंने अकोढ़ीगोला में महिला कॉलेज के निर्माण की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर के क्षेत्रों में जाने की परेशानी कम होगी। इसके साथ ही रोहतास जिले में स्वीकृत एम्स का निर्माण डेहरी में कराने की मांग की गई, जिससे डेहरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।


विधायक ने सोन नदी के किनारे सोन ड्राइव विकसित करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने नासरीगंज पुल से होते हुए डेहरी एनएच-31-रोहतास हाइवे तक सोन ड्राइव के निर्माण की मांग की। उनके अनुसार, इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी।


खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विधायक ने कई मांगें रखीं। उन्होंने डेहरी प्रखंड के लक्ष्मण बिगहा में खेल मैदान, डेहरी-डालमियानगर में स्टेडियम सहित खेल मैदान तथा अकोढ़ीगोला प्रखंड में खेल मैदान के निर्माण की मांग की। इसके अलावा दरिहट एपीएचसी को पीएचसी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।


विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और खेल से जुड़ी इन योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित में आवश्यक है। मुख्यमंत्री से मुलाकात और मांग पत्र सौंपे जाने के बाद डेहरी को जिला बनाने तथा डालमियानगर को पुनः औद्योगिक पहचान दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में उम्मीदें बढ़ी हैं।


Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान