सासाराम में मैराथन दौड़ के जरिए मतदान का संदेश, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को सासाराम में मैराथन दौड़ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, रोहतास और स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल, जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी आफताब आलम एवं अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

मैराथन दो अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित हुई —महिला वर्ग की दौड़ डीएवी पब्लिक स्कूल, अदमापुर से शुरू होकर न्यू स्टेडियम, फजलगंज तक संपन्न हुई। पुरुष वर्ग की दौड़ डीएवी पब्लिक स्कूल सासाराम से आरंभ होकर एसपी जैन कॉलेज, ताराचंडी एनएच मार्ग, महिला बटालियन होते हुए न्यू स्टेडियम, फजलगंज में समाप्त हुई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, जिन्होंने स्वयं 19 किलोमीटर की दूरी तय कर दौड़ पूरी की। दौड़ का समापन मल्टीपर्पस हॉल में हुआ, जहां छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने “मतदान करें, देश गढ़ें” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वीप कोषांग, डीएवी पब्लिक स्कूल सासाराम अदमापुर और जिला प्रशासन रोहतास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि, “ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत बने।” उन्होंने शीर्ष पांच धावकों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। साथ ही पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को भी उनके जज्बे के सम्मान में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संचालन में श्री प्रभात कुमार, नरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, जयशंकर कुमार, शिव शंभू राय, वरुण कुमार सिंह, उज्जवल कुमार, विकास तिवारी, कारण कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, नरेन्द्र यादव, उपेंद्र तिवारी, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार, मनोज कुमार, पूजा कुमारी और अमृता कुमारी का योगदान सराहनीय रहा।मंच संचालन श्रीमती नूतन कुमारी, शिक्षिका, उच्च विद्यालय तिलौथू द्वारा किया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टीपू सुलतान)

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर