शहर में जाम को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर में लगने वाले जाम, ट्रैफिक की अव्यवस्था, चौक-चौराहों पर ई रिक्शा और टेंपो की लगने वाली लंबी कतारों, सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली गाड़ियों, पुराने बस स्टैंड को पूरी तरीके से नए बस स्टैंड बेदा में शिफ्ट करने आदि को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, एसएचओ (ट्रैफिक) और पुल निगम के जेई व एई के साथ गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगले माह से त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है और ऐसे में सड़क पर इस प्रकार की अव्यवस्था आमजनों के लिए समस्या उत्पन्न करेगी। लिहाजा समय रहते हमें जाम की समस्या को दूर करना होगा।

जिलाधिकारी ने बेदा में नए बस स्टैंड का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे एक सूची बनाकर बताएं कि वर्तमान में यहां से किन-किन जगहों के लिए बसें खुल रही हैं, यहां पर बसों की कुल संख्या कितनी है और उनका रूट चार्ट क्या है। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों के लिए खुलने वाली बसों में कलर कोडिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेदा में बस स्टैंड को पूरी तरीके से चालू करने से शहर के अंदर लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है। उन्होंने विभाग के पदाधिकारी को बेदा बस स्टैंड के अंदर चल रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीएम, एसडीपीओ, उप नगर आयुक्त, पुल निगम के पदाधिकारी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर