डीएम उदिता सिंह ने सप्ताहिक जनता दरबार का डीआरडीए सभागार में किया आयोजन

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन डीआरडीए सभागार में किया गया। जिसमें कुल 111 व्यक्ति जिले के कोने-कोने से अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में उपस्थित हुए थे। डीएम उदिता सिंह ने सभी 111 लोगों की समस्याओं को बारी बारी से ध्यानपूर्वक सुना एवं त्वरित सुनवाई व कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास मामले को निष्पादित करने के लिए भेजा और कुछ मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित भी किया गया।

डीएम ने बताया कि लोक साक्षात्कार के समय ही शिकायतों की समीक्षा की गई। ऐसे आवेदन पत्र जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत सुनवाई के योग्य थे, वैसे शिकायतों एवं समस्याओं को सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों सौंपा गया। आवेदनों को आनलाइन करा कर संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों द्वारा पंजीयन की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई, ताकि आवेदक द्वारा अपने आवेदन पत्रों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सके। इसके अलावा करगहर के मर्दन राय के पिपरा निवासी बेचन साह के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश करगहर सीओ व थानाध्यक्ष को दिया गया। सोनाडीह बभनी की सविता देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम दर्ज करने संबंधी आवेदन दिया गया, जिसे करगहर बीडीओ को सौंपा गया। डेहरी के आकाशदीप गुप्ता ने आवेदन देकर गोशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। राजपुर के रामसुरेश सिंह ने केसीसी ऋण राशि भुगतान के एवज में बैंक द्वारा कमीशन मांगने की शिकायत की, जिसे एलडीएम को उचित कार्रवाई के लिए हस्तगत किया गया। डीएम के जनता दरबार में काफी संख्या में फरियादी पहुंच रहे हैं। जनता दरबार में एडीएम ललित भूषण, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा, प्रभारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामबाबू, प्रभारी सूचना व जन संपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश