एनएमसीएच द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

NMCH: निःशुल्क जांच शिविर

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जमुहार, रोहतास द्वारा बुधवार को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र अंकोढी़गोला के के समीप बगेन गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नारायण मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक औषधि विभाग द्वारा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं महाविद्यालय के बीच स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण समन्वय स्थापित किया जाना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य स्तर को बेहतर करना है। यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त ग्रामीण लोगों का क्लीनिकल पोस्टिंग एवं एग्जामिनेशन पोस्टिंग के क्रम में चिकित्सा स्नातक छात्रों के प्रति सहयोग सराहनीय होता है।

शिविर में 41लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं में वजन जांच, रक्तचाप माप, रक्त शर्करा जांच, हीमोग्लोबिन जांच तथा निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई।परामर्श के क्रम में गंभीर रोगी को नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व एवं निगरानी सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. निपेंद्र आनंद के द्वारा किया गया जबकि चिकित्सा शिविर का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता सुमन, डॉ. भरत चिकित्सा पदाधिकारी अपर्णा, डॉ. दिप्तांशु, और डॉ. शुभम ने की। इनके साथ 2020-21 बैच के इंटर्न डॉक्टरों ने भी इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की।

नारायण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का ध्येय “हमारा सपना स्वस्थ भारत हो अपना” रहा है, और इस शिविर के माध्यम से संस्थान ने ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम है। मेडिकल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में प्रत्यक्ष अनुभव भी प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में विभाग के सभी लोगों का कार्य सराहनीय रहा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    One thought on “एनएमसीएच द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश