जीएनएसयू के व्यावसायिक चिकित्सा छात्रों का बीएचयू में शैक्षिक एक्सपोज़र दौरा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के व्यावसायिक चिकित्सा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के चिकित्सा विज्ञान संस्थान का एक दिवसीय शैक्षिक सह एक्सपोजर दौरा किया।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पुनर्वास विज्ञान संकाय अंतर्गत संचालित व्यावसायिक चिकित्सा पाठ्यक्रम के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक सह एक्सपोजर के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के व्यावसायिक चिकित्सा विभाग का दौरा किया।

इस भ्रमण से छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित संस्थान के आदर्श शिक्षण और नैदानिक सेटअप से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। छात्र-छात्राओं ने बीएचयू अंतर्गत संचालित व्यावसायिक चिकित्सा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत भी की तथा अपने विचार, ज्ञान और अनुभव साझा किए।

पुनर्वास विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ. अवनीश रंजन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हमारे छात्र-छात्राओं का अपने पेशे के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना और जागरूक करना साथ ही विश्व स्तर के संस्थान की कार्य प्रणाली एवं गतिविधियों से अवगत कराना था। छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस भ्रमण से उनमे आत्मविश्वास बढा है और एक नईं ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका वे सब अपने शिक्षण-प्रशिक्षण में भरपूर उपयोग करेंगे।

बीएचयू में व्यावसायिक चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. जया दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक चिकित्सा के दायरे, तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं पर अपनी प्रस्तुति दी । इस भ्रमण में पुनर्वास विज्ञान संकाय के व्यावसायिक चिकित्सा विभाग की प्रभारी डॉ. प्रियंवदा , नारायण बाल पुनर्वास इकाई के डॉ. अमन कुमार, डॉ. नितेश कुमार, गुलशन कुमार सहित बीओटी के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर