पैक्स अध्यक्ष पर किसानों ने नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। मनार पंचायत के नवरतन चक में किसानों ने एक बैठक कर पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पर किसानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह, किसान मधेश्वर सिंह, दिलीप कुमार, विनय कुमार, रामराज महतो, लक्ष्मी महतो समेत लगभग तीन दर्जन किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि किसानों को नजरअंदाज कर सदस्य बनाए गए हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। इन लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे पंचायत जैसे संसा, गोरडीहा, शमशेर नगर, तरार, तरारी, करमा, ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत, रफीगंज प्रखंड के फेसर गांव के लोगों का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। काफी गड़बड़ी की गई है। भूमिहीनों का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा गया है। अशोक सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष ने किसान विरोधी काम किया है। किसी- किसी परिवार में 5 से 10 की संख्या में लोगों का नाम जोड़ा गया है तो किसी परिवार को किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं है। मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में डीएम, सहकारिता अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को आवेदन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। सुधार नहीं होने की स्थिति में पटना उच्च न्यायालय भी जा सकते है। मतदाता सूची में सुधार हर हालत में होना चाहिए। दूसरी ओर, पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि आरोप पूरी तरह गलत और निराधार है। जिन लोगों ने निर्धारित समय के अनुसार आवेदन किया, उनका नाम जुटा है। विपक्षियों के द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’