2287 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि, लाभार्थियों को सौंपी आवास की प्रतीकात्मक चाबी

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय केसमाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्तर पर कुल 15 लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा पांच लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण की। इसी प्रकार सभी प्रखंडों में 2287 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की गई है। साथ ही आवास पूर्ण करने वाले 183 लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण कार्यक्रम के माध्यम से गृह प्रवेश कराया गया है।

जिलाधिकारी ने लाभुकों से कहा कि वे पीएम आवास योजना की राशि आवास बनाने में ही खर्च करें। इस राशि को किसी अन्य काम में खर्च ना करें। सासाराम के समरडीहा निवासी भगमनीया देवी से जिलाधिकारी ने पूछा कि वे कितने दिनों में अपने घर को तैयार कर लेंगी तो उन्होंने जवाब दिया कि वे 100 दिनों में घर बना लेंगी।जिलाधिकारी ने सभी लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बैंक द्वारा तीन किस्तों में एक लाख बीस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ जी महाराज के…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    शिक्षकों पर चुनावी ड्यूटी का असहनीय बोझ न डालें: दिल्ली हाई कोर्ट

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद