42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम के पांच कैडेटों का हुआ भव्य सम्मान

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम से ऑल इंडिया थल सैनिक शिविर (एआइटीएसी) में भाग लेने वाले पांच कैडेटों का बटालियन मुख्यालय में स्वागत और सम्मान किया गया। कैडेटों को पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैडेटों के सम्मान को देखकर अन्य एनसीसी कैडेटों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

सम्मानित कैडेटों में रोहतास के सासाराम लालगंज निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री अनुप्रिया कुमारी, कैमूर के कुर्था भभुआ निवासी लाल बाबू सिंह की पुत्री सुबल सिंह, कैमूर के सिमरिया गांव निवासी रवींद्र सिंह की पुत्री आंचल कुमारी, रोहतास के इशारपुरा नोखा निवासी मनोज कुमार के पुत्र सौरभ कुमार शामिल रहे।

बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने बताया कि इस वर्ष भी 42 बिहार बटालियन के पांच कैडेट दिल्ली कैंट में आयोजित थल सैनिक शिविर में शामिल हुए, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बटालियन, माता-पिता, स्कूल, कॉलेज और रोहतास व कैमूर जिलों का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी का यह राष्ट्रीय स्तर का शिविर हर वर्ष दिल्ली में आयोजित होता है, जिसमें पूरे देश के चयनित कैडेट हिस्सा लेते हैं। कर्नल मालिक ने सभी कैडेटों को शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित किया।

पिछले दो वर्षों में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट विभिन्न नेशनल कैंपों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले चार कैडेट थल सैनिक शिविर और सात कैडेट गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल हो चुके हैं। यह उपलब्धि पूरे बटालियन और जिले के लिए गर्व की बात है।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं