चिकित्सा सेवा से राष्ट्रीय पहचान तक: कैमूर के डॉ. सद्दाम वारसी को भारत विजनरी अवार्ड 2026

भभुआ (कैमूर)- कार्यालय प्रतिनिधि। कैमूर जिले के लिए यह क्षण गौरव से भरा रहा, जब जिले के घटाव गांव निवासी डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी को चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए भारत विजनरी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में उनकी सेवा-भावना और समर्पण को विशेष रूप से सराहा गया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन बिजनेस इन बिहार के तत्वावधान में किया गया। आयोजकों श्रीकांत सिंह और आलोक सिंह के अनुसार, कार्यक्रम में बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किए।

डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी, कैमूर जिले के घटाव गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर सबीर हुसैन के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पुसौली से प्राप्त की और इसके बाद पटना व दिल्ली से चिकित्सा की उच्च शिक्षा हासिल कर अपने पेशे में नई पहचान बनाई।वर्तमान में वे पटना जिले में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने नोडल पदाधिकारी के रूप में कोविमेड ऐप और टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से 10 हजार से अधिक मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराकर मानव सेवा की मिसाल कायम की।

डॉ. वारसी को मिले इस सम्मान पर मोहनिया विधायक संगीता कुमार ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं। वहीं घटाव पंचायत के मुखिया भगवान पासवान, सरपंच पप्पू कुमार रावत, जदयू नेता मोतिउर रहमान (भोलू जी), राजद नेता कामता पासवान सहित पंचायत के कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव आगमन पर उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस उपलब्धि ने पूरे कैमूर जिले को गर्व की अनुभूति कराई है और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’