जीएनएसयू के तृतीय दीक्षान्त समारोह 16 नवम्बर को, शामिल होंगे पूर्व राष्ट्रपति

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ,जमुहार के तृतीय दीक्षान्त समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल महामहीम राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर करेंगे। आगामी 16 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले दीक्षान्त समारोह में बिहार सरकार के भू राजस्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तथा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने तैयारी समिति की बैठक के दौरान बताया कि इस समारोह में वर्ष 2023 और 24 में शिक्षा पूर्ण किए छात्रों को पदक एवं उपाधि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी तैयारी अंतिम चरण में है और इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर आहूत बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डॉ. प्रोफेसर जगदीश सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक प्रताप, कुलसचिव डॉ. प्रोफेसर धर्मेश श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, कुंदन कुमार मिश्रा, कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय, कृष्णा साहू समेत विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उसको लेकर गहन मंथन किया गया तथा विभिन्न लोगों को जिम्मेवारियां सौपी गई।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं