जीएनएसयू जमुहार में छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति की जानकारी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार में शुक्रवार को छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन गर्ल्स स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, मानव अधिकार कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय और पैरवी संगठन के सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार ने छात्राओं को इस योजना की उपयोगिता और लाभ समझाए।

कार्यक्रम के दौरान विधि, कृषि, प्रबंधन और फार्मेसी संकाय की छात्राओं को बताया गया कि यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने सरकारी विद्यालयों से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकित हैं। चयनित छात्राओं को हर वर्ष तीस हजार रुपये की राशि तीन से पांच वर्षों तक प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहयोग उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगा और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।

वक्ताओं ने कहा कि यह स्कॉलरशिप केवल आर्थिक सहायता भर नहीं है, बल्कि ग्रामीण और वंचित वर्ग की प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलने वाली पहल है। इसे शिक्षा में समानता और लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इस अवसर पर विधि संकाय के डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज, प्रबंधन संकाय के डीन डॉ. विवेक शर्मा समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और प्रतिकुलपति डॉ. जगदीश सिंह ने आयोजकों और पैरवी टीम को धन्यवाद दिया। अंत में छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी आभार व्यक्त किया गया और यह उम्मीद जताई गई कि अधिक से अधिक छात्राएं इस योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों को पूरा करेंगी।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़