जिउतिया पर्व की हुई शुरुआत, अनूठे तरीके से मनाया जा रहा है जिउतिया पर्व,सड़क, लाइट को ठीक कराने की मांग

जीमुतवाहन चौक पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु, कसेरा टोली जीमुतवाहन चौक पर मटकोर करते श्रद्धालु

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोक संस्कृति से जुड़े जिउतिया पर्व की शुरुआत हो गई। कसेरा टोली व बाजार चौक स्थित भगवान जीमुतवाहन वाहन चौक पर पूजा-अर्चना के साथ ओखली रखने के साथ ही इस पर्व की शुरुआत हो गई। बाजार चौक स्थित भगवान जीमुतवाहन चौक पर उनकी प्रतिमा और ओखली रखकर पूजा -अर्चना की गई झूमर गाया गया। मौके पर आयोजन समिति से जुड़े मुन्ना, प्रदीप प्रसाद, पप्पू गुप्ता, सतीश कुमार, शालू कुमार, सनी कुमार, कृष्णा केसरी, रोहित कुमार, प्रमोद प्रसाद, अनूप कुमार, उमेश प्रसाद उपस्थित थे। प्रदीप प्रसाद जजमान बने। कसेरा टोली स्थित भगवान जीमुतवाहन चौक पर परंपरा अनुसार मटकोर कर जिउतिया पर्व की शुरुआत की गई। कमेटी से जुड़े स्थानीय लोक कलाकारों ने मटकोर किया। झूमर गाया गया। मौके पर कृष्ण कांस्यकार, मुकेश कांस्यकार, सुनील कांस्यकार, दीपक कांस्यकार, श्रवण कांस्यकार, धर्मेंद्र कांस्यकार, श्याम पूजन कांस्यकार, शिवपूजन कांस्यकार आदि उपस्थित थे।

विद्यार्थी चेतना परिषद ने नप के ईओ को पत्र लिखकर जिउतिया पर्व को देखते हुए जगन मोड़ सुरती के पुल के एप्रोच रोड और खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की मांग की है। अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती एवं सचिव राजेंद्र प्रसाद चौधरी द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है कि जिउतिया लोकोत्सव के दौरान शहर में काफी संख्या में नकल झाकियां एवं लोगों का आवागमन होता है। जगन मोड़ सुरती पुल का एप्रोच रोड ठीक नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। जिउतिया पर्व में अधिक भीड़ होने के कारण घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। जिउतिया स्थल तक पहुंचने वाले गलियों का स्ट्रीट लाइट अधिकांश खराब है , जिसे ठीक कराना अति आवश्यक है। 24 सितंबर से शहर में भीड़-भाड़ अधिक बढ़ जाएगी। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य पार्षद को भी दी गई है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    साढ़े तीन साल से बंद पाली रेलवे ओवरब्रिज, मरम्मत में देरी पर लोगों का धरना मार्च 2027 तक भी पुल चालू होने पर संशय, वैकल्पिक सड़क की मरम्मत और जल्द…

    Share

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार