आईसीएआर में कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्रों के साथ किया योगाभ्यास

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शनिवार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में अटारी, पटना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता, उद्देश्य एवं योग के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग शरीर को आत्मा से, मन को विचार से तथा बुद्धि को विवेक से जोड़कर निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है| यह हम सबको न केवल आज बल्कि प्रत्येक दिन अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे कार्य कुशलता बढ़ती है और जीवन में उमंग, उत्साह और ऊर्जा निरंतर बनी रहती है | विषम परिस्थितियों में भी योग जीवन को सहज रूप से जीने की क्षमता प्रदान करता है।

सभी ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी मानक योग प्रोटोकॉल वीडियो के अनुसार लगभग 45 मिनट का सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान विधियों का अभ्यास किया तथा सत्र का समापन योग प्रार्थना के साथ किया। यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने हेतु था, बल्कि इसका उद्देश्य वैश्विक पारिस्थितिक संतुलन तथा सामूहिक कल्याण की भावना को भी बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि,“योग केवल शारीरिक साधना नहीं, बल्कि यह प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध और उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। जब हम योग करते हैं, तब हम न केवल अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि पृथ्वी की भलाई हेतु भी एक कदम बढ़ाते हैं। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की अवधारणा इसी समग्र दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करती है।”

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्थान के कार्यकारी निदेशक, डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर जी की संस्थान में उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान जहां एक ओर पूर्वी भारत के लिए कृषि अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने कर्मचारियों के समग्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देता है। योग दिवस का यह आयोजन इसी उद्देश्य की एक सशक्त अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा योग, आहार, पर्यावरण एवं मानसिक स्वास्थ्य के आपसी संबंधों पर सारगर्भित चर्चा की गई।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’