हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक में अल्पसंख्यक मुद्दों पर मंथन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी द्वारा आज आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता फैज सिद्दिकी ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के मोह से बाहर निकलकर सकारात्मक राजनीति से जुड़ें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा शंकर विहार सैन्य स्टेशन स्थित अरावली सभागार में पूर्व सैनिकों के लिए एक भव्य रोजगार…

    Share

    कृषि में तकनीक की भूमिका पर मंथन,मुजफ्फरपुर में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला

    मुजफ्फरपुर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना द्वारा स्थानीय पत्रकारों के लिए “कृषि विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका: विकसित भारत @ 2047” विषय पर एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

    कृषि में तकनीक की भूमिका पर मंथन,मुजफ्फरपुर में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला

    जलवायु अनुकूल खेती पर प्रक्षेत्र दिवस सह प्रशिक्षण, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

    जलवायु अनुकूल खेती पर प्रक्षेत्र दिवस सह प्रशिक्षण, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

    रचनात्मकता का उत्सव: प्रयागराज में पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान

    रचनात्मकता का उत्सव: प्रयागराज में पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान

    भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

    भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

    ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

    ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन प्रशिक्षण का सफल समापन