स्वास्थ्य जांच शिविर में दो सौ से अधिक लोगों की हुई जांच

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद दाउदनगर कार्यालय परिसर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, इसमें 143 सफाई मित्रों के साथ नागरिकों की भी जांच की गई। लगभग दो सौ से भी अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। पटना से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजीत कुमार ने आंखों की जांच की, जबकि फिजिशियन कुमार विमल पियूष द्वारा लोगों के स्वास्थ्य जांच करते हुए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दिया गया।आवश्यकतानुसार चश्मा एवं दवाओं का वितरण भी किया गया। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने बुके प्रदान कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजीत कुमार ने कहा कि सफाई कर्मी सुबह से ही सफाई के कार्य में लग जाते हैं। झाड़ू से साफ करते हैं। नाली की सफाई करते हैं। आंखों में डस्ट पड़ने की संभावना बनी रहती है। आंखों की सुरक्षा जरूरी है, इसलिए उनकी स्क्रीनींग करके उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई। मौके पर उप मुख्य पार्षद कमला देवी, गणेश प्रसाद , स्टैंडिंग कमेटी सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह, टाउन स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार, वार्ड पार्षद रीमा देवी, गुंजा देवी , जहांगीर कुरैशी, अमित कुमार, गुलरेज एकराम उपस्थित थे।(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास