नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ‘शैल संजीवनी’ बोर्ड टॉपर्स पुरस्कार सम्मान समारोह में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए स्कूली शिक्षा का वैश्विक और प्रायोगिक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अपनी मिट्टी और समाज के प्रति समर्पित भाव से अध्ययन करने का आह्वान किया, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

समारोह में 12वीं विज्ञान संकाय की टॉपर आकृति सिंह को 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उज्ज्वल कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।इसके अलावा 12वीं और 10वीं कक्षा के द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आयुष कुमार सिंह, अंकित कुमार, आदिती चौहान और मनीष कुमार सिंह को क्रमशः 7500 रुपये और 5000 रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय की पूरी शिक्षकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी यह प्रतिबद्धता जारी रहेगी।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर