एनसीसी कैडेटों ने बढ़ाया चौखंडी पथ उच्च विद्यालय का मान

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एनसीसी कैंपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चौखंडी पथ (रोजा रोड) के +2 उच्च विद्यालय के कैडेटों ने अपना परचम लहराया है। इसी उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ नौ कैडेटों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह के निर्देश और फर्स्ट ऑफ़िसर चंदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कैडेटों की उपलब्धियों की सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने इन युवा कैडेटों के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मविश्वास की खुलकर प्रशंसा की।

विद्यालय के एनसीसी प्रभारी ने बताया कि ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप (सिक्किम) में राजनंदनी कुमारी और अनु कुमारी ने अपनी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं उत्तर प्रदेश ट्रेकिंग कैंप में भाग लेकर उमंग कुमार ने कौशल का परिचय दिया।

इसके अलावा एक भारत, श्रेष्ठ भारत कैंप — कोडरमा व मोतिहारी में राजन कुमार गुप्ता, अमरजीत कुमार, बेबी कुमारी, सपना कुमारी, हरिओम कुमार और निखिल कुमार गुप्ता ने हिस्सा लिया और अपनी सक्रियता से विद्यालय को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सम्मानित कैडेटों को भविष्य में और भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’