यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। कैमूर जिले के मोहनिया निवासी और तिलौथू प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत नूर आलम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 625वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

नूर आलम के पिता अब्दुल्ला अंसारी मोहनिया में कपड़ा व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि नूर बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और परिश्रमी रहे हैं। लगातार मेहनत और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

नूर आलम की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी रतवार से हुई, जहां उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनिया से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि यूपीएससी में यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें सफलता मिली। इससे पहले वे बीपीएससी की 65वीं सिविल सेवा परीक्षा में सफल होकर तिलौथू प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Share
  • Related Posts

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा शंकर विहार सैन्य स्टेशन स्थित अरावली सभागार में पूर्व सैनिकों के लिए एक भव्य रोजगार…

    Share

    कृषि में तकनीक की भूमिका पर मंथन,मुजफ्फरपुर में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला

    मुजफ्फरपुर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना द्वारा स्थानीय पत्रकारों के लिए “कृषि विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका: विकसित भारत @ 2047” विषय पर एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

    कृषि में तकनीक की भूमिका पर मंथन,मुजफ्फरपुर में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला

    जलवायु अनुकूल खेती पर प्रक्षेत्र दिवस सह प्रशिक्षण, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

    जलवायु अनुकूल खेती पर प्रक्षेत्र दिवस सह प्रशिक्षण, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

    रचनात्मकता का उत्सव: प्रयागराज में पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान

    रचनात्मकता का उत्सव: प्रयागराज में पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान

    भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

    भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

    ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

    ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन प्रशिक्षण का सफल समापन