पोषण वाटिका से होगा कुपोषण का खात्मा

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास एवं अटारी पटना के निदेशक डॉ. अंजनी कुमार के मार्गदर्शन में ‘नवोन्मेषी तकनीकी हस्तक्षेप द्वारा शून्य भूख एवं शून्य तकनीकी अंतर गांव का विकास’ परियोजना के अंतर्गत ‘पोषण वाटिका की स्थापना एवं प्रबंधन’ विषय पर बक्सर जिले के छोटका ढकाईच गाँव में कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस परियोजना के तहत गाँव के 25 महिलाओं को पोषण वाटिका की स्थापना एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सब्जी, गाजर, मूली, मटर, मेथी, धनिया, टमाटर, गोभी आदि के बीज एवं पौध प्रदान किए गए। डॉ. धीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक-सह-प्रधान अन्वेषक ने बताया कि पोषण वाटिका अपनाकर महिला किसान परिवार की पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकती हैं।

डॉ. कुमारी शुभा, वैज्ञानिक ने महिलाओं को पोषण वाटिका के क्रियान्वयन की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं महिला किसानों को पोषण वाटिका हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. अनिर्बन मुखर्जी ने सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (पीआरए) के प्रयोग से किसानों की समस्याओं का आकलन किया एवं इनके समाधान हेतु विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. रामकेवल, विषय वस्तु विशेषज्ञ ने पोषण वाटिका में फलदार वृक्षों की कटाई-छंटाई एवं रोग प्रबंधन के बारे में प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों के साथ-साथ में श्री अजीत पाल, वरिष्ठ अनुसंधान फेलो एवं श्री सूरज सिंह, प्रक्षेत्र सहयोगी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में छोटका ढकाईच गांव से किसान दीप नारायण, श्याम जी प्रधान, प्रेम जी प्रधान, चंदा देवी, चिंता देवी आदि की सहभागिता रही।

-इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    बढ़ती गर्मी में मत्स्य पालन के लिए तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी की किसानों को सलाह

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बढ़ते तापमान के बीच मत्स्य पालन को सुरक्षित और लाभदायक बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गोपाल नारायण सिंह…

    Share

    आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

    आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद की प्रतिभाशाली युवाओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। आजमगढ़ की बेटी तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बढ़ती गर्मी में मत्स्य पालन के लिए तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी की किसानों को सलाह

    बढ़ती गर्मी में मत्स्य पालन के लिए तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी की किसानों को सलाह

    आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

    आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

    आरा में गूंजा चईत गायन, भिखारी ठाकुर की परंपरा को मिला नया स्वर

    आरा में गूंजा चईत गायन, भिखारी ठाकुर की परंपरा को मिला नया स्वर

    पौध आधारित भोजन से स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण संभव: जीएनएसयू वेबिनार में विशेषज्ञों का जोर

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल