डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बुधवार की रात करीब 2 बजे अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी की गई। इस दौरान दो ट्रॉली सहित ट्रैक्टर, सिर्फ दो ट्रॉली, एक पल्सर मोटरसाईकिल विधिवत जप्त कर थाना लाते हुए केहकशा फिरदौस, खान निरीक्षक, डिहरी द्वारा इन्द्रपुरी थाना में आवेदन देकर इन्द्रपुरी थाना काण्ड सं0- 43/2024 दर्ज कराया गया। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की छापामारी भविष्य में भी चलते रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। छापामारी दल में अनुमण्डल पदाधिकारी, डिहरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी, थानाध्यक्ष, इन्द्रपुरी शामिल थे।
समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…






