विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर नारायण इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय निःशुल्क जाँच शिविर का शुभारंभ

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) विशेष संवादाता। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था” को ध्यान में रखते हुए, नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज़ के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी जाँच शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनित सिंह एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्ञान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर संपन्न किया। इस अवसर पर नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज़ के निदेशक प्रो. डॉ. नीरज कुमार, डीन डॉ. अबनीश रंजन, फिजियोथेरेपी इंचार्ज डॉ. नरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष सुष्मा कुमारी, आयोजन सचिव डॉ. दीपाली गुप्ता, ने डॉ. विजय पठानिया, डॉ. विकास, डॉ. लॉ कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर के पहले दिन लगभग 50 वृद्ध जन पहुंचे, जिनकी विस्तृत जाँच एवं स्क्रीनिंग की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श, फिजियोथेरेपी व्यायाम की जानकारी एवं जीवनशैली सुधार के उपाय बताए गए।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए फिजियोथेरेपी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल उम्र संबंधी समस्याओं जैसे गठिया, जोड़ों का दर्द, रीढ़ एवं नसों की परेशानियों को कम करता है बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को अधिक सक्रिय, स्वतंत्र और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने में भी मदद करता है।शिविर का आयोजन 1 सितम्बर से 3 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक फिजियोथेरेपी विभाग, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में होगा।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं