कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में एक दिवसीय सहभागी बीज उत्पादन कार्यशाला आयोजित

  • छह जिलों से आए किसानों व प्रसार कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीज पर दिया गया जोर

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में मंगलवार को एक दिवसीय सहभागी बीज उत्पादन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रायोजन बामेती, पटना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बिहार के गया, पटना, वैशाली, नालंदा, भोजपुर एवं जहानाबाद जिलों से आए किसानों एवं प्रसार कर्मियों सहित कुल 24 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं आईसीएआर गीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने की। उन्होंने कृषि में गुणवत्तापूर्ण बीज की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सहभागी बीज उत्पादन को बीज प्रणाली को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बताया। साथ ही, उन्होंने किसानों को समय पर प्रमाणिक एवं उच्च गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे फसल उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किसानों से संस्थान के तकनीकी सहयोग से बीज उत्पादन को अपनाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों एवं विषयवस्तु की जानकारी दी। उन्होंने बीज उत्पादन में सहभागी दृष्टिकोण को किसानों के लिए लाभकारी बताया।कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष (भूमि एवं जल प्रबंधन) ने गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए प्रभावी भूमि एवं जल प्रबंधन को आवश्यक बताया। वहीं डॉ. संजीव कुमार, प्रभागाध्यक्ष (फसल अनुसंधान) ने “आत्मनिर्भर किसान” की अवधारणा पर जोर देते हुए सतत कृषि एवं उत्पादकता वृद्धि के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज की अनिवार्यता बताई।

डॉ. उज्ज्वल कुमार, प्रभागाध्यक्ष (सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार) ने बीज विपणन एवं प्रभावी वितरण प्रणाली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता से किसान उन्नत कृषि तकनीकों को आसानी से अपना सकते हैं।

कार्यशाला का समापन संवादात्मक चर्चा एवं प्रक्षेत्र भ्रमण के साथ हुआ, जिससे प्रतिभागियों की सहभागी बीज उत्पादन प्रक्रिया एवं कृषि विकास में इसकी भूमिका को लेकर समझ और अधिक सुदृढ़ हुई।

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल