नगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर शांति समिति की बैठक

डेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। नगर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के व्यापक निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम निलेश कुमार ने कहा कि इस दौरान पूरे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों एवं पूजा समितियों का सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर पर एएसपी सह एसडीपीओ अतुलेश झा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने नगर पूजा समिति के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन केवल निर्धारित रूट से ही नियमानुसार किया जाए और सभी समितियां अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करें।

डेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

उन्होंने कहा कि जहां-जहां प्रतिमा स्थापित हो रही है, वहां बिजली के तारों की जांच अनिवार्य रूप से की जाए और बिजली विभाग एवं फायर विभाग से एनओसी लेना जरूरी होगा।एएसपी ने निर्देश दिया कि हर पूजा पंडाल में कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि गतिविधियों की निगरानी की जा सके। जलभरी के दौरान बच्चों को घाट से दूर रखने और पंडालों के पास महिला वालंटियर तैनात करने पर भी जोर दिया गया। नगर परिषद को साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है। पूजा समितियों को अपने स्वयंसेवकों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराने और पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, सिटी मैनेजर अफताब आलम, थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, नगर पूजा समिति के सदस्य अरुण शर्मा, राज पटेल उर्फ बंटी, अमर सिन्हा, मुन्ना सिंह, शिव गांधी, संजय सिंह बाला, लालित सिन्हा, संजीव कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़