एक माह तक सदस्यता अभियान चलाकर नई इकाइयों के गठन का निर्णय

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। देश भर के मान्य पत्रकारों, साहित्यकारों के सम्मान सुरक्षा और शक्ति के लिए कृतसंकल्पित कलमकारों के सबसे बड़े संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा 13 नवंबर बुधवार को पर्यटक सुविधा केंद्र सभागार राष्ट्रीय रामायण मेला श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में आयोजित विशेष सम्मेलन में सर्व सम्मति से रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सभी इकाइयों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया और अब तक कार्यरत समस्त इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
संगठन के विकास पर मंथन एवं पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी सम्मान समारोह में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक वृहद सदस्यता अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2024 तक सभी ब्लॉक, तहसील, जिला, मण्डल, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित आनुषांगिक प्रकोष्ठों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। 10 जनवरी 2025 से पूर्व सभी इकाइयों की नवगठित कार्यकारिणी की सूची का अनुमोदन केन्द्रीय कार्यालय से अनिवार्य किया गया है। इसके पश्चात 12 फरवरी 2025 के बाद भव्य राष्ट्रीय महाधिवेशन कुम्भ मेले में आयोजित किये जाने पर विचार किया गया। राष्ट्रीय महाधिवेशन में केवल उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा जिसका वर्ष 2025 का परिचय पत्र केन्द्रीय कार्यालय द्वारा निर्गत किया जा चुका होगा।
श्रृंगवेरपुर धाम में कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र जी ने किया और मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रनील बसु अध्यक्ष काशी प्रांत सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी आरोग्य भारती रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में इं. उमेश शर्मा संयोजक काशी प्रांत आरोग्य भारती, डॉ. बालकृष्ण पांडेय राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, मथुरा प्रसाद धुरिया राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ,पुरुषोत्तम मिश्रा प्रान्त अध्यक्ष मध्य प्रदेश उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर पटना बिहार से आए अशोक प्रसाद कुणाल, मधेश्वर विश्वकर्मा, पवनेश कुमार पवन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहित चित्रकूट से डॉ. सतीश बब्बा, प्रदीप सिंह प्रभारी देश दर्शन प्रकोष्ठ, राम लखन चौरसिया वागीश प्रभारी साहित्य प्रकोष्ठ, रविंद्र कुशवाहा प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्रभारी उत्तर प्रदेश सच्चिदानंद मिश्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष उ. प्र. ज्ञान प्रकाश शुक्ला, प्रांतीय मुख्य महासचिव उत्तर प्रदेश मधुसूदन सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ. विजय यादव प्रयागराज मण्डल महासचिव शमशाद अली, मण्डल उपाध्यक्ष अजय ओझा जिला अध्यक्ष सुलतानपुर नरेंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ कृष्ण मणि शुक्ल, दुर्गा राय, उमेश मिश्र, विशाल साहू, पंकज गुप्ता, विकास केलकर, कुंवर तौकीर खान, विकास मिश्र, अनिल तिवारी महेश, संदीप मिश्र, राहुलजी, राकेश तिवारी , प्रमोद कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार तिवारी, राजीव तिवारी, पंकज पाण्डेय, कमलेश सिंह, पंकज शुक्ल, आदि सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति विशेष रूप से रही। उक्त संगोष्ठी सम्मान समारोह में कुल 101 पत्रकारों साहित्यकारों समाजसेवियों को अंग वस्त्र मेडल एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गय। आभार डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने व्यक्त किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती