प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात

पटना / मधुबनी-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में किए गए हमलों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखने और प्रार्थना करने की अपील की। बिहार के मधुबनी ज़िले की लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्य समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार की पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

इस विशाल सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने कहा कि “‘विकसित भारत’ की कल्पना तब तक अधूरी है जब तक उसके गांव और पंचायतें पूरी तरह विकसित न हो जाएं”। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने अपने संबोधन में पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंचायती राज प्रणाली को सशक्त और आधुनिक बनाने हेतु उठाए गए ऐतिहासिक कदमों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत पंचायतों को दी जाने वाली धनराशि में सात गुना वृद्धि हुई है, जिससे पंचायतें पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी, आत्मनिर्भर और उत्तरदायी बनी हैं। उन्होंने बताया कि आज पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ई-ग्राम स्वराज जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जैसी अत्याधुनिक सेवाओं की शुरुआत ने ग्रामीण जीवन को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया है। पंचायती शासन व्यवस्था को अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पंचायत प्रतिनिधियों को अब भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिला जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक क्षमताओं को भी मजबूती प्रदान की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत से देश को संबोधित किया जाना इस बात का प्रतीक है कि ग्राम स्वराज की भावना को आज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्थान प्राप्त है। उन्होंने लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन को पंचायतों की प्रतिष्ठा और उनकी भूमिका में आए परिवर्तन का जीवंत प्रमाण बताया।श्री सिंह ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि आज की सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील पंचायतें विकसित भारत की आधारशिला बन चुकी हैं और यह परिवर्तन अब स्पष्ट रूप से ज़मीनी स्तर पर परिलक्षित हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता दी गई है। सीएम नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का जिक्र करते हुए कहा कि कितनी खुशी हो रही है, इनके लिए जोर से ताली बजाओ। उन्होंने कहा कि इन गेम्स की जिम्मेदारी बिहार को मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है।

(रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर